Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और उनकी लाल डायरी अभी प्रदेश में सियासी चर्चा का विषय बनी हुई है। रविवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूरे राजस्थान में भ्रष्टाचार व्याप्त है। एक आम आदमी भी इस चीज की पुष्टि कर देगा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है।
विधानसभा में गुढ़ा ने दिया था यह बयान
बता दें कि 20 जुलाई को विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर हो रही बहस के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मणिपुर हिंसा की बजाय राजस्थान सरकार को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। इसके बाद गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। अगले दिन गुढ़ा अपने साथ एक लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे और सदन के पटल पर रखने की मांग करने लगे। इसके बाद स्पीकर के आदेश पर उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान हुई हाथापाई में कांग्रेस विधायकों ने वह कथित डायरी उनके हाथ से छीन ली।
https://twitter.com/ANI/status/1685628068810108928?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1685628068810108928%7Ctwgr%5E4f902871c7b65ab176c6dc00277634b167c8d972%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Frajasthan%2Fgajendra-singh-shekhawat-taunt-on-congress-on-rajendra-gudha-dismissal-common-man-will-confirm-that-corruption-at-peak-2463623
प्रदेश सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार
इसी मुद्दे को आधार बनाकर रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके एक बर्खास्त मंत्री ने हजारों लोगों के सामने कहा कि हमारे राजस्थान की सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है।
ये भी देखेंः
https://www.youtube.com/watch?v=ZlFkUb_sUd8
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines