Rajasthan Politics: राजधानी जयपुर में रविवार को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष पूनिया ने कहा कि पार्टी हर व्यक्ति को जाति-धर्म से ऊपर उठकर मौका देती है। इस बार के चुनावों में मुसलमानों को भी टिकट देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी संसदीय बोर्ड की ओर से किया जाएगा।
कांग्रेस ने मुसलमानों का वोट बैंक की तरह उपयोग किया
बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से लेकर अब तक मुसलमानों का उपयोग वोट बैंक की तरह किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में जितनी भी योजनाएं आई उनमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया। सभी लोगों को योजनाओं का लाभ बराबर मिला है।
उन्होंने विपक्षी पार्टियाें पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कहते थे कि राम मंदिर बन जाएगा कश्मीर में धारा 370 हट जाएगी तो ऐसा हो जाएगा वैसा हो जाएगा। लेकिन आज वहां क्या स्थिति है सभी जानते हैं। एक तरफ जहां हिन्दूओं की आस्था का प्रतीक भव्य राम मंदिर आकार ले रहा है तो दूसरी ओर कश्मीर में रिकाॅर्ड पर्यटक आज घूमने के लिए आ रहे हैं।
https://twitter.com/DrSatishPoonia/status/1685662141590753280
40 सीटों पर मुसलमानों का प्रभाव
वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जो गलती प्रदेश के अल्पसंख्यकों ने 2018 में की थी उसे दोहराना नहीं है। इस बार अल्पसंख्सक समुदाय को ऐसी सरकार चुननी है जो उनके लिए काम कर सके। आज मदरसों के आधुनिकीकरण की बात अगर किसी ने की है तो आजादी के 70 साल बाद मोदी सरकार ने की है।
वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष हमीद मेवाती ने कहा कि प्रदेश की 40 सीटों पर मुसलमानों का प्रभाव है। हम केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी मांगे रखेंगे। उन्हाेंने कहा कि पीएम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं तो हमें विश्वास है कि पार्टी इस बार के चुनावों में अच्छी तादाद में टिकट देने का काम करेगी। वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को भी कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन वे किसी अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines