हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Politics: पायलट के अल्टीमेटम वाले बयान को लेकर बोले रंधावा- 'इस मामले में सीएम गहलोत ही जवाब दे सकते हैं'

विज्ञापन

Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है। रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट के अल्टीमेटम पर सीएम गहलोत ही जवाब दे सकते हैं। बता दें कि सचिन पायलट ने 15 मई को जयपुर में आयोजित रैली में भ्रष्टाचार समेत तमाम बड़े मुद्दों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

अगले महीने चुनावी रणनीति को लेकर आयोजित होगी बैठक

रंधावा ने आगे कहा कि दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 26 मई को राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए बड़ी बैठक बुलाई गई है।

जिसमें पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजस्थान के सीएम अशेाक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन

अध्यादेश मामले में हम दिल्ली सरकार के साथ

वहीं दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश को लेकर रंधावा ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि पावर केंद्रीकत रहे लेकिन राज्यों को भी पावर मिलनी चाहिए।

हम चाहते हैं कि राज्यों को उनके अधिकार मिले लेकिन आप पार्टी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को पंजाब की तर्ज पर अपने स्टैंड पर कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने बेइंतहा जुल्म किया है, केस लगाए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola