Rajasthan Politics: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के राजेंद्र राठौड़ पर निजी हमले के 2 दिन बाद राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि डोटासरा को साइकेट्रिक बिहेवियर डिसऑर्डर नाम की बीमारी हो गई है। राठौड़ ने कहा कि डोटासरा के बयान पर मुझे कुछ नहीं कहना है। वो मेरे मित्र हैं, मुझे प्रसिद्धि दे रहे हैं।
मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी
राठौड़ ने आगे कहा कि मैंने कुछ विशेषज्ञों से बात की है उनका कहना था कि एक बीमारी होती है एसबीडी ;साइकेट्रिक बिहेवियर डिसऑर्डरद्ध। इसमें बीमारी में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अन्य लोगों के निजी जीवन को लेकर बयानबाजी करते हैं। कहीं डोटासरा इस बीमारी से ग्रसित नहीं हो जाए। मुझे उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करनी हैं। मौका आएगा, उसी दिन जवाब देंगे।
सरकार में आने पर अलग से विभाग खोलना पड़ेगा
वहीं उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुझे लगता है कि डोटासरा समेत अन्य कांग्रेस नेता रामलीला के पात्रों की तरह काम कर रहे हैं। इनमें कोई गंभीरता नजर नहीं आती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब व्यक्ति बहुत ज्यादा मानसिक रूप से विचलित होता है तो वो इस तरह की हरकत करता है। सरकार में आने पर हमें उनके लिए अलग से विभाग खोलना पड़ेगा।
यह कहा था डोटासरा ने
डोटासरा ने मंगलवार को झुंझुनूं में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष सीएम के पीछे वाले बंगले में रहते हैं। उसमें रात को 8 बजे के बाद गाना गाते हैं….. सामने वाले बंगले में चांद का टुकड़ा बैठा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष रात 8 बजे के बाद महफिल करते हैं। उसके बाद सीएम बन जाते हैं।
डोटासरा यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि एक मैंने उनसे मांग की थी कि विधानसभा में गाना गाकर सुनाओ, लेकिन शरमा गए और कहा कि रात 8 बजे का टाइम ही अलग होता है। डोटासरा ने कहा कि वो 8 बजे के बाद मंच से नहीं बोल सकते मैं तो सादा आदमी हूं, मैं कोई महफिल नहीं करता, मैं तो किसान का बेटा हूं, मास्टर का बेटा हूं, लेकिन राठौड़ साहब 8 बजे के बाद महफिल जरूर करते हैं।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
15 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines