Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी का मुद्दा छाया हुआ है। इस मुद्दे को लेकर रोज नेताओं के बयान सामने आ रहे है। ताजा बयान चित्तौड़गढ़ से बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने दिया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा के साथ सदन में हुई मारपीट को उन्होंने अपनी आंखों से देखा। राजेंद्र गुढ़ा को उन्हीं की पार्टी के विधायकों ने लात मारी और मारपीट की। विधायक ने कहा कि जरूरत हुई तो वो इस मामले में गवाही भी देने को तैयार है।
यह हुआ था उस दिन
बता दें कि 21 जुलाई को विधानसभा में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान शांति धारीवाल गुढ़ा को सदन से बर्खास्त से करने का प्रस्ताव पेश कर रहे थे। तभी गुढ़ा डायरी लेकर आसन के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद स्पीकर के आदेश पर मार्शल उन्हें सदन से बाहर निकाल देते हैं। इस दौरान हुई हाथापाई में कांग्रेस विधायक उनके हाथ से वह कथित लाल डायरी छीन लेते हैं। आक्या ने बताया कि उस दौरान सदन में सभी मंत्री और विधायक गण मौजूद थे।
गवाही की जरूरत पड़ी तो मैं तैयार
विधायक ने आक्या ने बताया कि मेरे आंखों के सामने कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा के साथ मारपीट की गई। राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में पटल पर डायरी रखने की प्रार्थना की लेकिन शांति धारीवाल ने उनको लात मारी और शिव विधायक अमीन कागजी ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद कई मंत्री और विधायकों ने उनके साथ मारपीट की। आक्या ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और सभी भाजपा विधायकों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की।
चंद्रभान सिंह ने बताया कि राजेंद्र गुढ़ा मजबूत आदमी है, कोई कमजोर आदमी होता तो कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों पर धारा 307 लगा देते। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर मुझे गवाही देने की जरूरत पड़ी तो इसके लिए मैं तैयार हूं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines