Rajasthan Politics: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर आरएसएस को लेकर निशाना साधा। उन्हांेने कहा कि मैंने पिछले दिनों चूरू के सरदारशहर में संघ पर एक बयान दिया था। ये अपने आपको देशभक्त बताते हैं, शर्म से डूब मरना चाहिए। मैंने तो यही कहा था कि आप चुनाव लड़े बिना राज कर रहे हो, पावर इस्तेमाल कर रहे हो।
राजेंद्र राठौड़ ने कभी ठेला भी लगाया क्या?
डोटासरा ने कहा कि मैंने जो कुछ भी संघ के संबंध में कहा उसको लेकर मैंने तीनों फोन नंबर पर ढाई-ढाई हजार गालियां आई हुई हैं। मैंने क्या गलत कह दिया? क्या अन्याय कर दिया भाई? आरएसएस ढूंढने से भी नहीं मिलेगा। मुझे किसी ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में विस्तारक घूम रहे हैं। इनके विस्तारकाें को गांव के रास्ते तक नहीं मिलते। क्या करेंगे इनके विस्तारक। असली विस्तारक तो जनता और कार्यकर्ता हैं।
पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि राजेंद्र राठौड़ ने कभी मूंगफली का ठेला भी लगाया क्या, उनसे पूछिए उन्होंने क्या व्यापार किया? इनके पास 2 हजार करोड़ की प्रोपर्टी कैसे आई? सवाल पूछना पड़ेगा। इनमें दम है तो हमारी जांच करवा लीजिए, कौन मना कर रहा है? लेकिन हम तो कहेंगे कि बीजेपी के लोग भ्रष्ट और बेईमान है और देश को गुमराह कर रहे हैं। हमें इन्हें ठोककर जवाब देना पड़ेगा।
नेता बने हो तो बोलना पड़ेगा
डोटासरा ने कहा कि बीजेपी वाले आजकल एक अभियान लाॅन्च किए हैं। नहीं सहेगा राजस्थान। तुम 25 निकम्मों को नहीं सहेगा। तुम्हारे झूठ, बेईमानी, नाकामी को नहीं सहेगा। दादागिरी करके इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई को कुचलने से काम नहीं चलेगा। उसको नहीं सहेगा राजस्थान, क्या तमाशा लगा रखा है? डोटासरा ने कहा कि कई नेताओं को कहते हैं कि भाषण दीजिए तो गले की तरफ हाथ कर देते हैं। क्यों भाई या तो नेता मत बनो, व्यापारी बन जाओ। कोई बोलने के लिए नहीं कहेगा। यह भी सुनना चाहती है कि निकम्मों ने क्या नहीं किया और क्या-क्या अत्याचार कर रहे हैं?
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
1 day agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
3 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
4 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
5 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
5 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
8 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
10 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines