हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Politics: बीजेपी विधायक मदन दिलावर और राजेंद्र गुढ़ा विधानसभा से निलंबित, हंगामे के बाद स्पीकर ने की कार्रवाई

विज्ञापन

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को हुए हंगामे के बाद स्पीकर ने राजेंद्र गुढ़ा और बीजेपी विधायक मदन दिलावर को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के प्रस्ताव के बाद की गई। स्पीकर सीपी जोशी ने विधायक मदन दिलावर को स्पीकर पर कागज फेंकने और हंगामा करने के चलते सोमवार को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया था। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर धरना दिया था।

मार्शलों से भिड़ते गुढ़ा का वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि सोमवार को बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वहां हुई हाथापाई के बाद उन्हें मार्शलों ने बाहर निकाल दिया था। इसके बाद गुढ़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधानसभा के प्रवेश द्वार से वे जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें मार्शल उन्हें रोक रहे हैं। इसके बाद गुढ़ा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई और कांग्रेस के मंत्रियों ने उन्हें घसीट कर सदन से बाहर निकाल दिया।

मीडिया के सामने भावुक हो गए गुढ़ा

गुढ़ा ने आगे कहा कि लगभग 50 लोगों ने उन पर हमला किया। मीडिया के सामने गुढ़ा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने उनसे वो लाल डायरी भी छिन ली जिसे लेकर वे विधानसभा पहुंचे थे। उनके खिलाफ आरोप लगाए कि वह बीजेपी के साथ हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि वे जानना चाहते हैं कि उनकी गलती क्या है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें