Rajasthan Politics: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में दोनों मुख्य पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। एक तरफ बीजेपी नहीं सहेगा राजस्थान अभियान से कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस फ्री की योजनाओं का क्रियान्वयन कर मिशन रिपीट में जुटी है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ठीक 13 दिन बाद फिर जयपुर पहुंचे हैं। जहां वे प्रदेश कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चैधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई आला नेता मौजूद हैं।
पूरे प्रदेश में 3 परिवर्तन यात्राएं निकालेगी बीजेपी
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के दौरान हुए क्रियाकलापों को लेकर फीडबैक लेंगे। इसके द्वारा बीजेपी द्वारा निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा के रूट और यात्रा के नेतृत्व को लेकर भी बैठक में चिंतन किया जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों सवाईमाधोपुर में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी बैठक में प्रदेश में तीन परिवर्तन यात्राएं निकालने को लेकर चिंतन किया गया था।
यात्राओं के नेतृत्व को लेकर फैसला संभव
इसमें एक यात्रा डूंगरपुर के बेणेश्वरधाम से, दूसरी हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी से और तीसरी सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से निकलना तय हुआ। लेकिन इन यात्राओं के रूट और नेतृत्व को लेकर फैसला इस बैठक में होना तय माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 जुलाई को जयपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान की समाप्ति 1 अगस्त को जयपुर में होगी। जयपुर में 1 अगस्त को बीजेपी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। जिसमें पार्टी के आला नेता भी शामिल होंगे।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines