Rajasthan Police: राजस्थान के पुलिस विभाग से एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, राजस्थान की पुलिस अब ‘इंसाफ’ नहीं ‘न्याय’ करेगी, ‘मुजरिम’ को नहीं ‘अपराधी’ की पकड़ेगी। इसके अलावा, अब पुलिस शायद FIR की जगह ‘प्राथमिकी’ दर्ज कर सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने पुलिस विभाग के लिए एक नया फरमान जारी किया है। इस फरमान में राजस्थान पुलिस की जुबान (भाषा) बदलने का आदेश है। अब राजस्थान पुलिस में दशकों से कामकाज में इस्तेमाल हो रहे सभी उर्दू और फारसी शब्दों को ‘हिंदी’ के शब्दों से बदला जाएगा।
बदले राजस्थान पुलिस की जुबान
राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने राजस्थान पुलिस के डीजीपी से लेकर तमाम पुलिस महानिरीक्षकों को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कानूनी कार्रवाई में इस्तेमाल होने वाले उर्दू और फारसी शब्दों को हिंदी शब्दों से बदलने का कहा है। साथ ही इस चिट्ठी में उन्होंने दलील दी कि पुलिसकर्मियों को उर्दू-फारसी समझ नहीं आती, जिससे ‘अर्थ का अनर्थ’ हो जाता है।
राज्य सरकार के मंत्री के इस फरमान को भाजपा भी आम जनता के लिए जरूरी मान रही है। इसको लेकर भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है। इससे जनता सरल भाषा में कानून को समझ पाएगी।
यह भी पढे़ं: ‘तेजस्वी यादव को बोलने का कोई अधिकार नहीं…’, जमाई आयोग के तंज पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार
मंत्री के फरमान पर विपक्ष का हमला
वहीं पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि यह सीधा-सीधा कानून का मजाक है। इस तरह की भाषा नीति संसद और विधानसभा से आती है, मंत्री अपने मन से यह कैसे बदल सकते हैं? उन्होंने कहा कि जरा सोचिए… क्या भाषा बदलने से व्यवस्था बदल जाएगी? क्या न्याय की स्पीड बढ़ जाएगी?
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
7 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines