Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल 2025 से ही तनाव बना हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक की, जिसके बाद बीते दिन पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पाकिस्तान ने पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाया, लेकिन नाकाम रहे। पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल छोड़े। इस हमले के चश्मदीद राजस्थान में रहने वाले स्थानीय लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं। भारत ने गुरुवार देर रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में पाकिस्तान की ओर से किए गए बड़े ड्रोन हमले और मिसाइल को नाकाम कर दिया।
भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली की इस कार्रवाई ने एक बार फिर अपनी क्षमता और दक्षता साबित की है।
क्या है पूरी घटना की जानकारी?
बता दें, 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर भारत के अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना के S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और उन्हें नष्ट कर दिया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न शहरों को निशाना बनाया गया था, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी खतरों को बेअसर कर दिया।
हवा में मौजूद सभी ड्रोन को नष्ट किया
राजस्थान में रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में मौजूद सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया। भारत पाकिस्तान से कई गुना अधिक शक्तिशाली है और हम खुश हैं। पाकिस्तान को हमेशा असफलता का सामना करना पड़ेगा। कल रात जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया गया।
ये भी पढ़ें- Explainer: पाकिस्तान के सारे हमले भारत में नाकाम क्यों? जानें ‘सुदर्शन’ की ताकत को
हम भारतीय वायु सेना के साथ
वहीं, अन्य एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि सभी पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया। लोगों में शांति है और कोई डर नहीं है। हम भारतीय वायु सेना और सेना के साथ हैं। हमने विस्फोटों की आवाज सुनी, लेकिन कोई भी विस्फोट ज़मीन पर नहीं हुआ।
हमें खुशी है कि सभी पाक ड्रोन को निष्क्रिय किया
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जब रात 9 बजे ब्लैकआउट हुआ, तो हमने विस्फोटों की आवाज सुनी। पहले, हमें लगा कि यह पटाखे हैं, लेकिन बाद में हमें एहसास हुआ कि यह असली बम था, जिसका निशाना हम थे। हमने कभी ऐसा अनुभव करने के बारे में नहीं सोचा था। हमें खुशी है कि सभी पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया। डर का कोई माहौल नहीं है। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह से कुशल है।
एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम
यह दुनिया की सबसे एडवांस लॉन्ग की एयर डिफेंस सिस्टम में से एक है, जिसका निर्माण रूस ने किया है। यह सिस्टम फाइटर जेट, मिसाइल, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों समेत अन्य हवाई खतरों को ट्रैक करने, इंटरसेप्ट करने और खत्म करने में सक्षम है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में मल्टी-टारगेट इंगेजमेंट शामिल है, जिससे यह एक साथ 36 टारगेट को भेद सकता है।
भारतीय सेना ने की कड़ी कार्रवाई
भारतीय सेना ने पाक के फाइटर जेट को (2 JF-17 और 1 F-16) खत्म कर दिया है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद जैसे शहरों पर हमले किए हैं। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और भारत की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान कर रहा चीनी मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल’, सीमावर्ती राज्यों के हालात पर क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ
संबंधित खबरें
RSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
5 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines