Rajasthan News: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिन की यात्रा पर सपरिवार राजस्थान के पुष्कर पहुंचे। उप राष्ट्रपति सेना के एमआई-17 हेलीकाॅप्टर से पहुंचे। जहां उन्होंने जगतपिता ब्रह्माजी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिया गया।
विश्व प्रसिद्ध ब्रह्माजी मंदिर में की पूजा अर्चना
इससे पहले उप राष्ट्रपति के पुष्कर हेलीपैड पहुंचने पर विधायक सुरेश रावत, नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति परिवार सहित पुष्कर के विश्व प्रसिद्ध ब्रह्माजी के मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रह्माजी की आरती की। उप राष्ट्रपति इसके साथ ही शिव मंदिर भी पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन कर पूजा अर्चना की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री नाथुराम मिर्धा की मूर्ति का करेंगे अनावरण
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ब्रह्माजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नागौर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हेलीपैड पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने उन्हें विदाई दी। उप राष्ट्रपति नागौर में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नाथुराम मिर्धा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले उप राष्ट्रपति के अजमेर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। हेलीपैड, ब्रह्मा मंदिर, शिव मंदिर सहित यात्रा मार्ग पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines