Rajasthan News: राजस्थान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव गुरुवार को आरपीएससी कार्यालय पहुंचे। उपेन यादव ने स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करवाने तथा अन्य परीक्षाओं की विज्ञप्ति जारी करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले दिनों में जयपुर में शहीद स्मारक प्रदर्शन किया था। यादव ने नवनियुक्त सचिव रामनिवास मेहता को ज्ञापन सौंपा।
उपेन यादव ने नवनियुक्त सचिव को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी हो। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं की विज्ञप्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सचिव ने अगले वीक में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का तथा अगस्त के प्रथम सप्ताह में स्कूल व्याख्याता भर्ती का परिणाम जारी होना शुरू हो जाएंगे l और वही अगस्त के प्रारंभ में कॉलेज शिक्षा की पीटीआई लाइब्रेरियन भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी।
https://twitter.com/TheUpenYadav/status/1684482160915513346
सरकार को वोट से चोट करेंगे
यादव ने कहा कि नए सचिव से उम्मीद करते हैं कि वे भर्ती परीक्षाओं के अटके रिजल्द जल्द जारी करेंगे। पिछले कुछ दिनों में आरपीएससी की छवि खराब हुई है। उपेन यादव ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो चुनाव में सरकार को वोट से चोट करेंगे। इस बार के चुनावों में जीत की चाबी युवाओं के पास होगी। इसलिए कोई भी सरकार युवाओं को नजरअंदाज करके चुनावों में नहीं जाना चाहेगी। जिस समय उपेन यादव आरपीएससी अध्यक्ष से मिलने पहुंचे उस समय पुलिस जाब्ता कार्यालय में तैनात रहा।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines