Rajasthan News: राजस्थान में एक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जिनमें से दो सगे भाई थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक खेत पर बने कुएं में उतरे थे, लेकिन अचानक से कुएं में करंट फैल गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची युवकों बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे।
कुएं में मोटर ठीक करने उतरे थे युवक
बताया जा रहा है कि तीनों युवक कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे, लेकिन तभी अचानक से मोटर ठीक करते वक्त कुएं में करंट फैल गया, जिससे तीनों करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बताया कि मामला जोधड़ास गांव का है, यहां धन्ना गुर्जर के खेत पर कुंए की खुदाई का काम चल रहा था।
शाम के वक्त गांगलास निवासी शिवलाल पुत्र घीसू लाल गुर्जर,जोधड़ास निवासी सुरेश पुत्र धन्ना गुर्जर और उसका भाई सोनू गुर्जर कुएं में उतरे थे, लेकिन इसी दौरान अचानक कुएं के पानी में करंट फैल गया और तीनों की मौत हो गई। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में मातम फैल गया। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर जाकर हादसे की जानकारी ली और शवों को बाहर निकाला।
शवों को निकालने में हुई दिक्कत
घटना शाम के वक्त की थी, ऐसे में पुलिस और प्रशासन की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक रात हो चुकी थी, जबकि ठंड का असर भी बढ़ गया था, ऐसे में शवों को कुएं से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, पुलिस ने करीब 3 घंटे बाद शवों को बाहर निकाला, क्योंकि कुएं में करंट होने का डर था।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines