Rajasthan News: अल्पसंख्यक समुदायों के समग्र विकास के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सरकार ने गुरुनानक देव सिक्ख कल्याण बोर्ड, राजस्थान का गठन किया।
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने बताया कि अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय के सिक्ख समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए गुरुनानक देव सिक्ख कल्याण बोर्ड, राजस्थान का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कुछ इस तरह होगा बोर्ड
अल्पसंख्यक समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार द्वारा गठित इस बोर्ड में कुल मनोनीत 7 सदस्य होंगे। जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं 5 सदस्य होंगे। बोर्ड का कार्य सिक्ख समुदाय के विभिन्न वर्गों की समस्या की पहचान करना, सर्वेक्षण करना तथा उनके समग्र विकास के कार्य करना है।
सिक्ख समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों के आर्थिक अभिवृद्धि, उन्नयन, उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित करना तथा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए उपाय सुझाना है।
कल्याणकारी योजनाओं की जाएगी समीक्षा
बोर्ड का कार्य सिक्ख समुदाय के विभिन्न वर्गों के विकास से संबंधित योजनाओं का प्रारूप तैयार कर राज्य सरकार को अपनी अभिशंषा के साथ प्रेषित करना है। सिक्ख समुदाय की सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों के विरुद्ध ठोस उपाय करने के लिए राज्य सरकार को अभिशंषा के साथ सुझाव देना है।
इसके अतिरिक्त सिक्ख समुदाय की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं तथा ट्रस्ट में बतौर कार्मिक कार्य करने वाले सेवकों तथा कर्मचारियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से अध्ययन कर राज्य सरकार को सुझाव देना है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines