जयपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्टः राजस्व मंत्री रामलाल जाट शनिवार को पायलट खेमे पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस में अनुशासन की कमी का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और संघ की तारीफ की। मंत्री ने बीजेपी की जीत के पीछे अनुशासन को कारण बताया है। रामलाल जाट ने पायलट कैंप पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया है, उसे डिस्टर्ब करने की जगह उसे सपोर्ट करें।
बीजेपी अनुशाासन के कारण जीत रही
राजस्व मंत्री ने कहा कि सेनाओं में अनुशासन है, इस वजह से हम युद्ध जीत रहे हैं। सरकारों की वजह से नहीं जीतते। आज संघ और बीजेपी में अनुशासन है। वे चाहे जिसका टिकट काट रहे है, जीत रहे हैं। एक जमाने में कांग्रेस अनुशासन में थी तो हम चाहे जैसे टिकट काट रहे थे, जीत रहे थे। कांग्रेस में अनुशासन की कमी है।
आज हमारी पार्टी में खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। अनुशासन में नहीं रहेंगे तो कैसे जीतेंगे। पार्टी को अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए। जो अनुशासन तोड़ता हैए खिलाफ बोलता है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
हाईकमान का हर फैसला मानेंगे
रामलाल यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि नेता चाहे अनुशासन में रहे या नहीं। कार्यकर्ताओं से अपील है वे अनुशासन में रहें। एक बार सभी मिलकर सरकार रिपीट करें। हाईकमान जो फैसला करेगा, उसको सब मानेंगे। हाईकमान ने अगर अशोक गहलोत, सचिन पायलट से लेकर गोविंद सिंह डोटासरा, प्रताप सिंह खाचरियावास, मंजू मेघवाल या किसी गुदड़ी के लाल को सीएम बनाया तो हम मानेंगे।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines