हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई कोर्ट ने जारी किया वारंट

विज्ञापन
कृष्णा पुनिया

जोधपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्ट: सादुलपुर कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को जोधपुर की सीबीआई कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। न्यायाधीश डॉ. पवन कुमार विश्नोई ने सीआई विष्णुदत्त सुसाइड केस में विधायक को वारंट जारी कर तलब किया है।

विधायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चलेगा

जानकारी के अनुसार अदालत ने धारा 306 के तहत संज्ञान लिया है। जिसका मतलब है कि अब विधायक के खिलाफ सीआई को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चलेगा। वहीं, मीडिया को दिए बयान में विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि कोर्ट ने पहले तीन बार क्लोजर रिपोर्ट दे दी थी। ‘मैं इतना ही कहना चाहूंगी कि यह कोर्ट से जुड़ा मामला है’। ‘आगे देखते हैं, हमारे राइट्स क्या हैं’।

और पढ़िए –Jaipur News: सीएम ने राजस्थान के बजट को बताया माॅडल, बोले- पीएम को बजट की काॅपी भेजेंगे

विज्ञापन

यह था पूरा मामला 

बता दें चूरू के राजगढ़ में सीआई विष्णुदत्त विश्नोई ने 23 मई 2020 को अपने सरकारी आवास में फांसी लगा की थी। सुसाइड नोट में सीआई ने राजनीतिक दबाव होने की बात लिखी थी। सीआई के परिजनों ने विधायक की ओर से उन्हें धमकाने के आरोप लगाए थे।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola