हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan News: इलाज कराने बाबा रामदेव के आश्रम पहुंचे बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा, जानें पूरी खबर

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान से बीजेपी केे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा हरिद्वार स्थित योग गुरू बाबा रामदेव के आश्रम पहुंचें। सांसद किरोड़ी लाल अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का इलाज कराने के लिए आश्रम गए हैं।

इसकी जानकारी सांसद ने स्वंय ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है इसलिए 28 मार्च 2023 तक दिल्ली आवास पर मौजूद नहीं रहूंगा। पुनः दिल्ली/राजस्थान आते ही आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा। बता दें कि किरोड़ीलाल जयपुर में वीरांगनाओं के मुद्दे पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की में किरोड़ीलाल घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/1639486807065894913?cxt=HHwWgoDR0ZGk0MAtAAAA

तबीयत में नहीं हुआ सुधार

सांसद ने अपनी तबीयत में कोई सुधार नहीं होते देख अस्पताल प्रशासन से हायर सेंटर भेजने की मांग की थी। अस्पताल से दिल्ली जाते समय किरोड़ीलाल ने कहा कि मेरी तबीयत में कोई सुधार नहीं है। मैं काफी लंबे समय से किसी हायर सेंटर में भेजने की मांग कर रहा था। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आप लिख के दे दो, तो मैंने मेडिकल बोर्ड चेयरमैन को पत्र लिखकर दिया था।

मेरी स्थिति भयंकर खराब है- किरोड़ीलाल

किरोड़ीलाल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार मेरे इलाज में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि डाॅक्टर्स ने मेरी केयर तो बहुत की, लेकिन ये सरकार दबाव में हैं। मेरी सवाईकल में कई चोटें लगी है। इससे मेरी स्पाइनल काॅर्ड में सूजन आ गई है। मेरी स्थिति बिगड़ती जा रही है। मेरी स्थिति भयंकर खराब है।

इसलिए मैं अपनी इच्छा से दिल्ली जा रहा हूं। मैं सीएम अशोक गहलोत से कहना चाहता हूं कि जिस तरीके की लापरवाही आप मेरे इलाज में कर रहे हो, उस तरीके का व्यवहार किसी गरीब के इलाज में मत करना।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें