Rajasthan News: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर पार्टियों ने सियासी दांव पेच लगाने शुरू कर दिये हैं। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रभारी विनय मिश्रा भी मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पालीवाल ने कहा कि आप पार्टी प्रदेश में बदलाव लाना चाहती है। इसके लिए हम प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। ताकि राजस्थान की जनता भी दिल्ली और पंजाब जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त कर सके।
संस्थापक सदस्य रहे हैं पालीवाल
नवीन पालीवाल ने बताया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना हजारे के आंदोलन में भी शामिल हुए थे। इसके बाद जब आम आदमी पार्टी को बनाया जा रहा था, तब भी वे दिल्ली में लंबे समय तक रहे थे। साल 2012 में पार्टी की घोषणा हुई, तब से ही वह आम आदमी पार्टी के सदस्य रहे हैं।
2013 और 2018 के चुनाव में वह हाड़ौती संभाग के प्रभारी भी रहे, साथ ही टोंक सवाई माधोपुर के भी प्रभारी रहे। वे कोटा के जवाहर नगर में रहते हैं साथ ही कार एसेसरीज का व्यवसाय करते हैं। पालीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी में आम आदमी है और वहीं चुनाव भी लड़ेगा।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा संगठन मजबूती के दावे करती है, लेकिन धरातल पर ऐसा नहीं है। भाजपा के पन्ना प्रमुख केवल पन्नों तक सीमित है इनका संगठन सिर्फ लोगों को डराने के लिए है। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शनों में उमड़ रही भीड़ बता रही है कि कांग्रेस का संगठन कितना अच्छा है। उन्होंने कहा कि आज देश में तानाशाही का माहौल है।
बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है
राहुल गांधी जैसे नेता पर तानाशाही कर उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। जबकि कोर्ट ने उन्हें 1 महीने का वक्त दिया है। तो कार्रवाई करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं। लेकिन हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। मिश्रा ने कहा कि हमने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
41 mins agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
18 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
2 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
2 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines