Jaipur Viral Video: खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे ने जयपुर के होटल में तोड़फोड़ की है। ये तोड़फोड़ मंत्री के भतीजे हर्षदीप ने होटल काउंटी इन में घुसकर की है। घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है।
इस पूरी घटना को लेकर होटल मालिक के पिता भवानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बुधवार शाम को वैशाली नगर थाना पुलिस ने हर्षदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। होटल मालिक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात मंत्री के भतीजे हर्षदीप की गेस्ट के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद होटल स्टाफ ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करवाया। इसके बाद गेस्ट अपने रूम में चला गया।
मंत्री बोले- भतीजा होना कोई गुनाह नहीं
वहीं इस पूरे मामले में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने गुरुवार को कहा कि किसी भी मंत्री का भतीजा होना कोई गुनाह नहीं है। इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। मीडिया को पूरी जांच करनी चाहिए और फिर खबर चलानी चाहिए। एक शराबी आदमी एक महिला से मारपीट कर रहा था और उसके पति और मेरे भतीजे ने उसे बचाया था।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1681936251128254464
नशे में गेस्ट के साथ की मारपीट
कुछ देर बाद हर्षदीप अपने दोस्तों के साथ होटल आया और गेस्ट की जानकारी मांगने लगा। इस पर होटल कर्मचारियों ने प्राइवेसी का हवाला देते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया। इस पर मंत्री के भतीजे ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। होटल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मंत्री के भतीजे ने पुलिस के सामने ही उस गेस्ट और होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान सभी लोग नशे में थे।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1681796664384950272
पुलिस बोली-कार्रवाई करेंगे
वहीं होटल मालिक अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मैंने होटल गेस्ट से मारपीट और तोड़फोड़ के वीडियो पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। अभिमन्यु ने इस मामले में होटल एसोसिएशन से भी मदद मांगी है। इस पूरे मामले को लेकर होटल कारोबारियों में भी गुस्सा है। वहीं इस पूरे मामले में वैशाली एसएचओ शिवनारायण का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
23 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines