Rajasthan: राजस्थान के सांचौर में सोमवार शाम 3 बदमाशों ने शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब कारोबारी सोमवार को अपने पार्टनर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहे थे। गोलियां मारकर बदमाश लग्जरी गाड़ी से फरार हो गए। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद देवासी समाज के लोगों ने राजकीय अस्पताल में धरना दे दिया।
30 सेकंड में की 10 राउंड फायरिंग
जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी इंदिरा काॅलोनी स्थित अपने घर से सरेंडर करने के लिए गुजरात जा रहा था। इस बीच लग्जरी गाड़ी में सवार होकर बदमाशों ने 30 सेकंड में 10 राउंड फायरिंग की। इस मामले में पुलिस संदिग्ध आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि देवासी पर गुजरात में करीब 50 से ज्यादा मामले दर्ज है। अहमदाबाद पुलिस ने 4 दिन पहले उनके पार्टनर को सिरोही से गिरफ्तार किया था। वहीं उनकी हत्या के बाद देवासी समाज के हजारों लोग अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए।
हत्या के विरोध में आज बाजार बंद
वहीं मामले में सांचैर डीएसपी मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाने में रखवाकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए राजकीय अस्पताल में भिजवाया गया है। हमले के बाद बदमाश बाईपास होते हुए एक्सप्रेस वे की तरफ भाग गए। डीएसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पड़ोसी जिलों में नाकेबंदी करवाई गई है।
वहीं उनकी हत्या के बाद देवासी समाज के हजरों लोग अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान जालोर के एडिशनल एसपी ने वहां मौजूद लोगों से पोस्टमाॅर्टम के सहमति बनाने की समझाइश की, लेकिन सहमति नहीं बनी। देवासी की हत्या के बाद आज सांचैर में 10 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान है। वहीं व्यापार मंडल ने आज व्यापार बंद रखने का आह्वान किया है।
जालोर से उत्तमगिरी की रिपोर्ट।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
14 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
17 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines