Kota Minor Lover Beaten News: राजस्थान के कोटा जिले से एक खबर सामने आई है। यहां 25 साल की युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप 16 साल के नाबालिग पर लगा है। इतना ही नहीं इस आरोप में नाबालिग को युवती के परिजनों ने कड़ी सजा भी दी। जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजनों ने नाबालिग प्रेमी को 8 दिनों से बंधक बनाकर रखा था और रस्सी से हाथ बांधकर लटकाकर उसे पट्टे से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंपा
वहीं, इस घटना की पड़ताल करने पर अब तक सामने आया है कि 19 जनवरी को कोटा जिले के हीरयाखेड़ी गांव से मध्यप्रदेश के दतिया का रहने वाला नाबालिग लड़का अपने से ज्यादा उम्र की लड़की को लेकर गया था। हालांकि, उसका कहना है कि लड़की अपनी मर्जी से गई थी। युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस दतिया से लड़की को पकड़ कर ले आई थी। युवती ने भी पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई थी। साथ ही युवती ने बताया कि मेरे साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस महकमे में हड़कंप
इसके बाद लड़की के परिजनों के हाथ नाबालिग प्रेमी लग गया। लड़की के परिजन प्रेमी को अपने घर ले आए और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था। इस दौरान उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई। वीडियो सामने आने के बाद कोटा जिला ग्रामीण पुलिस में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में कुछ पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। इस मामले में कोटा जिला ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने कहा है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
लड़के और लड़की के परिजनों के बीच पथराव
वहीं, नाबालिग लड़के को पीटने के मामले को लेकर लड़की और लड़के के परिजनों में भी झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव भी किए गए। पथराव की इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ जिले के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा घटनाक्रम कोटा जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र स्थित हीरयाखेड़ी गांव का है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिंग्वासा निवासी एक युवक अपने भाई-भाभी से मिलने हीरयाखेड़ी आया। उसने देखा कि पड़ोसी के घर में एक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा गया है। जिसकी रोजाना बेरहमी से पिटाई की जा रही है। युवक ने मारपीट करने से रोका और फैसला समाज की पंचायत में करवाने या फिर नाबालिग को पुलिस के हवाले करने की सलाह दी। लेकिन, जब आरोपी ने नहीं माना तो युवक ने पिटाई का वीडियो बनाकर खैराबाद (रामगंजमंडी) पुलिस चौकी को सूचना दी।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
21 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines