Rajasthan: हरियाणा के नूंह और सोहना में विश्व हिंदू परिषद् की यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद अब राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने भतरपुर के 4 इलाकों में इंटरनेट बैन कर दिया है। संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने मंगलवार सुबह पहाड़ी, कामां, सीकरी, नगर में मंगलवार सुबह 6 बजे बुधवार सुबह 6 बजे तक इंटरनेट बैन कर दिया है।
संभागीय आयुक्त ने जारी किया आदेश
संभागीय आयुक्त ने अपने आदेश में बताया कि हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हो गया है। इससे क्षेत्र में आगजनी,पथराव और हाईवे जाम की स्थिति बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए भरतपुर के 4 क्षेत्रों में इंटरनेट बैन किया गया है। अन्यथा असामाजिक तत्व कानून और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस स्थिति में तनाव फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाना जरूरी है। इसलिए ब्राॅडबैंड और लीज लाइन सेवाओं को छोड़कर इंटरनेट पर रोक लगाई जाती है।
बाॅर्डर के पास पुलिस जाब्ता तैनात
वहीं एसपी मृदुल कच्छावाह ने बताया कि नूंह में बनी टकराव की स्थिति का प्रभाव भरतपुर में नहीं पड़े इसलिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। बाॅर्डर के आस-पास अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। आज सुबह यहां मार्च भी निकाला गया। उन्होंने बताया कि नासिर-जुनैद के हत्यारों को पकड़ने के लिए गोपालगढ़ थाना पुलिस की एक टीम हरियाणा में तैनात है।
यह हुआ हरियाणा में
बता दें कि 31 जुलाई को विहिप की धार्मिक यात्रा के दौरान हुई पत्थरबाजी के बाद भड़की हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हिंसा के चलते हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी में धारा 144 लगाई गई है। वहीं नूहं में कर्फ्यू लगाया गया है। हिंसा में अब तक 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों ही जगहों पर भारी मात्रा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों ने 80 से ज्यादा वाहनों में आग लगाई है। इसी के चलते पूरे इलाके 3 दिनों के इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines