हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Hindi News: दो दिन के दौरे पर राजस्थान पहुंचे ओवैसी, अलवर में दिया कौमी एकता का नारा

विज्ञापन

Rajasthan Hindi News: ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन ओवैसी करीब 12 बजे अलवर जिले के टपूकड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

चुनाव की तैयारियाें में जुटे ओवैसी

देश के अन्य राज्यों की तरह ओवैसी राजस्थान में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ओवैसी की पार्टी इस बार के चुनावों में करीब-करीब 40 सीटाें पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने केंडिडेट का ऐलान भी करना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनावों में अभी वक्त है।

https://twitter.com/asadowaisi/status/1626944054947885061?cxt=HHwWisDRifC_iJQtAAAA

विज्ञापन

कौमी एकता का दिया नारा

उन्होंने कौमी एकता का नारा देते हुए कहा कि दलित, आदिवासी और आप लोग सिर्फ अब वोट डालते आये हो, अब समय आ गया है कि अपनी ताकत दिखाने का। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में इमरान नवाब का हाथ मजबूत कीजिए।

मृत युवकों के परिजनों से मिले ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि भरतपुर के दो लोगों को जिंदा जला दिया गया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुसलमानों और गरीब लोगों के लिए आखिर तक लड़ाई लड़ता रहूंगा। इसके बाद ओवैसी दोनों मृत युवकों के परिजनों से भी मिले।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola