Rajasthan Hindi News: राजस्थान के विधानसभा चुनावा यूं तो अभी 8 महीने बचे है, लेकिन सियासी उठापटक अभी से शुरू हो गई है। शनिवार को जयपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक और एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र कटारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कटारा ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आदिवासियों को नक्सली कहती है बीजेपी
इस दौरान कटारा ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आदिवासियों को नक्सली बताती है। और कांग्रेस सरकार युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करती है। इसलिए आज हमने आप पार्टी का दामन थामा है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने देश में विकास की राजनीति की शुरूआत की है। हम चाहते हैं कि राजस्थान में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर ईमानदारी से शासन चले। ताकि गांव-ढ़ाणी तक राहत पहुंच सके।
कई नेता ज्वाॅइन करेंगे पार्टी
इस दौरान उनके साथ एक दर्जन से ज्यादा बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। बता दें कि कटारा 2013-18 तक डूंगरपुर से बीजेपी के विधायक रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि अभी और भी नेता हमारे संपर्क में है। जो जल्द ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों में भाईचारा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी अडाणी के मामले पर दिल्ली में विरोध करती है तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में उन्हें समर्थन मिल रहा है।
राज्य में बीजेपी और कांग्रेस में है गठबंधन
मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार हम पर लाठीचार्ज करती है। जिससे बीजेपी और कांग्रेस के गठबंधन की हकीकत प्रदेश की जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में राजस्थान की जनता आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताएगी।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines