Rajasthan Hindi News: राजस्थान में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित करीब साढ़े 3 हजार पदों की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता से दावा किया कि आज परीक्षा से पहले ही सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर भर्ती परीक्षा का पेपर आ गया था। हालांकि बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ है। यह केवल एक अफवाह है।
पूरे मामले की गंभीरता से हो जांच
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सुबह 8 बजे पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके सवाल हुबहू पेपर में भी आए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। सरकार एक बार फिर निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराने में फेल हो गई।
कोचिंग संस्थान फैला रहे अफवाह
https://twitter.com/Lokesh_kheda_/status/1627356106656976896
वहीं इस पूरे मामले पर बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि आज का पेपर लीक नहीं हुआ है। कोचिंग संस्थान स्वंय के फायदे के लिए इस तरीके की अफवाहें फैला रहे हैं। आज पेपर खत्म होने के बाद इस तरीके की अफवाहें सामने आई थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अफवाहें फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
युवाओं में आक्रोश
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड द्वारा पूरे मामले को ढकने की कोशिश की जा रही है। युवाओं में भारी आक्रोश है। जिन बच्चों से पिछले लंबे वक्त से मेहनत की थी। पेपर लीक की घटना उन लोगों के लिए धोखा है। ताकि पेपर लीक की हकीकत सबके सामने आ सके।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines