Rajasthan Hindi News: नागौर में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले पशु मेले के लिए रेल मंत्री ने ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पिछले कुछ समय से ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर मंगलवार को रेल मंत्री ने ट्रेन चलाने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बेनीवाल कर रहे थे मांग
मंगलवार रात को आरएलपी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रेल मंत्री (Rajasthan Hindi News) अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। बेनीवाल ने मेले में पशुओं के परिवहन के लिए ट्रेन चलाने की मांग रखी। जिस पर रेल मंत्री ने स्वीकृति जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से रेल अधिकारियों को निर्देश दिए।
लंपी से बचाने के लिए की थी पहल
इससे पहले बेनीवाल ने गायों में फैलने वाली बीमारी लंपी वायरस से बचाव के लिए भी कई कदम उठाए थे। उन्होंने इसके लिए केंद्र को पत्र लिखा। जिस पर केंद्रीय अधिकारियों की टीम राजस्थान के कई जिलों में आई थी।
बेनीवाल ने रखी कई मांगे
ट्रेन संचालन की स्वीकृति मिलने पर बेनीवाल ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि रेल मंत्री के (Hanuman Beniwal) इस कदम से मेले का अस्तित्व बचेगा। पशु व्यापारियों और किसानों को लाभ मिलेगा। सांसद ने नागौर जिले के लाडनू, मकराना, कुचामन, मारवाड़ मुंडवा जैसे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की मांग की। इस दौरान बेनीवाल के साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
16 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines