Rajasthan high court: राजस्थान हाईकोर्ट ने पत्नी के हत्यारोपी को बरी करने के आदेश जारी किए हैं। आरोपी को निचली अदालत में पत्नी के मर्डर मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने सरकार को आदेश दिए कि उसको 25 लाख रुपये मुआवजा भी दिया जाए। 3 महीने के अंदर आरोपी को मदद दी जानी चाहिए। निचली कोर्ट ने 11 मई 2016 को आरोपी को दोषी करार दिया था। लेकिन अब हाई कोर्ट ने आदेश को पलट दिया है।
पत्नी ने सुसाइड की, पीड़ित बच्चों से दूर रहा
कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि आरोपी की पत्नी ने सुसाइड किया था। उसको सिर्फ मामले में फंसाया गया है। सरकार ने गलत तरीके से इस केस में उसको फंसाया। जिसके कारण आरोपी अपने 3 बच्चों के साथ 12 साल 4 महीने नहीं रह पाया। इसके बाद आरोपी इकबाल को रिहा करने के आदेश न्यायालय ने जारी किए। जस्टिस पंकज भंडारी और भुवन गोयल की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद सरकार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए। आरोपी की आपराधिक अपील को भी कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
यह भी पढ़ें-मणिपुर हिंसा के बीच सीएम बोले-दोषियों को नहीं बख्शेंगे, कई इलाकों से 9 घंटे हटाया गया कर्फ्यू
पत्नी की मौत के बाद पुलिस ने फंसाया
वकील राजेश गोस्वामी व निखिल शर्मा के अनुसार व्यक्ति की पत्नी की मौत 13 मई 2011 को हुई थी। उसकी मौत का कारण झुलसना था। लेकिन पुलिस ने उसे ही हत्या के आरोपों में फंसा दिया। गेट थाना इलाके की पुलिस ने उसके खिलाफ ही चालान दायर किया था। जिसके बाद जयपुर के महिला उत्पीड़न मामलों की स्पेशल कोर्ट ने उसको दोषी ठहरा दिया। जिसके खिलाफ ही पीड़ित की ओर से हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी। वकीलों के अनुसार कोर्ट में उसके 6 साल के बच्चे की गवाही भी नहीं मानी गई थी। न ही उस डॉक्टर से बात की, जिसने पत्नी का इलाज किया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines