Rajasthan Assembly Election 2023 Voting : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. नई सरकार चुनने के लिए पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लग गई हैं। मतदाता सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोट डालेंगे. राज्य की 200 सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की जनता से बड़ी अपील की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं हैं।
यह भी पढ़ें : Rajasthan: मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, थाने में मचा बवाल
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जानें कितने उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत सीएम हैं, जबकि यहां मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) है. दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1862 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 5,25,38,105 वोटर आज अपने मत का प्रयोग करेंगे. सभी उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : CM गहलोत ने मतदान से पहले 5 घंटे में किए 5 पोस्ट, जानें सचिन पायलट के Video की क्यों हो रही चर्चा?
जानें क्यों एक सीट पर नहीं हो रही वोटिंग
राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन एक सीट पर वोट नहीं डाले जाएंगे। श्रीगंगानगर की करणपुर सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि यहां कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा एमएलए गरमीत सिंह कूनर का निधन हो गया है। ग्रामीण इलाकों में 41,006 मतदान केंद्र और शहरी इलाकों में 10,501 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी पोलिंग बूथों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines