Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में कल जारी हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। चुनाव में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस को 69 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। अब राजनीति केे विश्लेषण यह खोजने में जुटे हैं कि राजस्थान में भाजपा की जीत के पीछे किसका हाथ था। हालांकि पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं के इतर कुछ नेता ऐसे भी थे जिन्होंने पार्टी के लिए पर्दे के पीछे से रणनीति बनाई और सत्ता तक पहुंचाया।
भाजपा हाईकमान ने चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया था। वहीं गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल और हरियाणा भाजपा के दिग्गज नेता कुलदीप विश्नोई को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। इसके अलावा नारायण पंचारिया और अर्जुनराम मेघवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आईये जानतें हैं भाजपा के ये 3 रणनीतिकार कौन थे?
1. प्रहलाद जोशी – भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया था। इस दौरान जोशी लगातार जयपुर में बैठकें करते और पार्टी की रणनीति बनाते। इतना ही नहीं उम्मीदवारों की नामांकन सभा में भी हिस्सा लिया। ताकि चुनाव से पहले माहौल बनाया जा सके। बता दें कि प्रहलाद जोशी तीन बार से सांसद हैं और कर्नाटक से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।
यह भी पढे़ंः राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? सीएम की रेस में शामिल हैं यह 6 बड़े चेहरे
2. नितिन पटेल – गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे चुनाव के दौरान प्रहलाद जोशी के निर्देशन में काम किया। कमजोर सीटों को लेकर विशेष रणनीति बनाई। वहीं उम्मीदवारों से संपर्क कर पीएम मोदी की 14 अधिक सभाएं अलग-अलग जिलों में करवाई। परिणाम स्वरूप भाजपा ने इस सभी सीटों पर जीत दर्ज की।
3. कुलदीप बिश्नोई- हरियाणा में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे भजनलाल बिश्नोई के बेटे कुलदीप बिश्नोई को भी राजस्थान में सह चुनाव प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया था। वे साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अभी उनके बेटे भाजपा से विधायक हैं। राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार कैसे बनेगी इसकी एक पूरी रिपोर्ट उन्होंने पहले ही भाजपा आलाकमान को भेज दी थी।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines