हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Election Exit Poll Result 2023: चुनाव में गायब हुआ पेपरलीक का मुद्दा, सर्वे में जानें लोगों ने किन मुद्दों पर की वोटिंग

Rajasthan Election Exit Poll Result 2023: राजस्थान में लोगों ने कई मुद्दों को लेकर वोट किया लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस बार के चुनाव में मतदाताओं के सामने बेरोजगारी जैसा कोई मुद्दा नहीं था।

विज्ञापन
Rajasthan Exit Polls Result 2023

Rajasthan Election Exit Poll Result 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजें सामने आ चुके हैं। 6 बड़ी एजेंसियों के सर्वे में से 4 में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर और न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के सर्वे में कांग्रेस को बहुमत पार सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के सर्वे में एक और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे में जनता से पूछा गया कि वे किस मुद्दे पर वोट करेंगे तो इसको लेकर अलग-अलग नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार 28 प्रतिशत लोगों ने पार्टी और उम्मीदवार को ध्यान मे ंरखकर वोटिंग की है। वहीं 37 फीसदी लोगों ने विकास के मुद्दे पर वोटिंग की है। 16 प्रतिशत लोगों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 7 प्रतिशत लोगों ने स्थानीय मुद्दों पर और 4 प्रतिशत लोगों ने अन्य मुद्दों के आधार पर वोटिंग की।

बेरोजगारी नहीं बना बड़ा मुद्दा

इस सर्वे में चौंकाने वाले नतीजा यह रहा कि लोगों ने बेरोजगारी और पेपरलीक के मुद्दे को इतनी ज्यादा तवज्जो नहीं दी। जबकि भाजपा ने इन दोनों को बड़ा मुद्दा बनाया था पीएम मोदी अपनी सभी रैलियों में इन दोनों मुद्दों का जिक्र जरूर करते थे।

बता दें कि प्रदेश की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार पिछली बार की तुलना में 1 फीसदी अधिक मतदान हुआ था। इस बार 75.46 फीसदी लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। एग्जिट पोल के बाद अब सभी को 3 दिसंबर का इंतजार है इस दिन राजस्थान समेत अन्य 4 राज्यों के नतीजे घोषित होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें