हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'राहुल गांधी और गहलोत के वोटर PM मोदी को हीरो मानते हैं', राजस्थान के रण में कूदे आवैसी ने वोटर्स से पूछा बड़ा सवाल

Asaduddin Owaisi on PM Modi Rajasthan Election 2023: ओवैसी पर लगातार कांग्रेस और बीजेपी की विरोधी पार्टियों के वोट काटने के आरोप लगते रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Rahul Gandhi and Ashok Gehlot Voters consider PM Modi Hero, Asaduddin Owais

Asaduddin Owaisi on PM Modi Rajasthan Election 2023: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) राजस्थान के रण में कूद गई है। पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके साथ ही कई और नामों की भी घोषणा की जाएगी। पार्टी ने जयपुर की हवामहल सीट से जमील खान, भरतपुर की कामां सीट से इमरान नवाब, सीकर की फतेहपुर से जावेद अली खान को मैदान में उतारा है।

ओवैसी पर लगातार कांग्रेस और बीजेपी की विरोधी पार्टियों के वोट काटने के आरोप लगते रहे हैं। जयपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने न केवल इन आरोपों का जवाब दिया, बल्कि वोटर्स से बड़ा सवाल भी पूछ लिया।

असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में कहा- अगर आपका लक्ष्य पीएम मोदी को हराना है, तो मेरा भी लक्ष्य है कि नरेंद्र मोदी फिर कभी प्रधानमंत्री न बनें। अगर मैं आपसे पूछूं कि क्या आपने कभी बीजेपी को वोट दिया है, तो आप इससे इनकार करेंगे… तो फिर लोकसभा चुनाव में बीजेपी सफल कैसे होती है?

विज्ञापन

राहुल गांधी और अशोक गहलोत का वोटर पीएम मोदी को हीरो मानता है

इस पर समर्थकों में से एक ने कहा कि बीजेपी बेईमानी से कामयाब हो जाती है। इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि बेईमानी से कामयाब हो जाती है या नहीं, वो एक अलग बात है, लेकिन आप तो उन्हें वोट नहीं देते, फिर कैसे कामयाब होती है। जब हमें इस बारे में मालूम हुआ तो पता चला कि जो राहुल गांधी और अशोक गहलोत का वोटर है, वो भी मोदी को अपना हीरो मानता है और बीजेपी को वोट दे देता है।

ये भी पढ़ें: Assembly Election 2023: राजस्थान कांग्रेस के 43 और उम्मीदवार घाेषित; दूसरी लिस्ट में फिर दो निर्दलीयों पर खेला पार्टी ने दांव

विज्ञापन

तीनों सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की है जीत

ओवैसी ने आगे कहा- फिर जब हम चुनाव लड़ते हैं तो लोग आरोप लगाते हैं कि ओवेसी वोट काटने के लिए आए हैं। मैं इन लोगों से पूछना चाहता हूं कि यहां पहली बार चुनाव लड़ रहा हूं, फिर पहले बीजेपी कैसे जीत गई? बीजेपी के सभी सांसद 2019 लोकसभा चुनाव में कैसे जीत गए, कांग्रेस इसका जवाब नहीं दे पाएंगे।” बता दें कि ओवैसी ने जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वे मुस्लिम वोटर्स का भी दबदबा माना जाता है। पिछली बार तीनों सीटों कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। राजस्थान में चुनाव 25 नवंबर को होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola