Rajasthan Election 2023 Congress List: राजस्थान में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी थी। बीजेपी ने 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 7 सांसदों को टिकट दिया है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस की लिस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस की लिस्ट कब तक आएगी? इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बारे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने चुप्पी तोड़ दी।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- हमने हमारे चेयरमैन और स्क्रीनिंग कमेटी के दोनों मेंबर्स के सामने वन टू वन कैंडीडेट सिलेक्शन के बारे में चर्चा की है। अब हम जल्द ही प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक करेंगे। फिर उन्हें पैनल सौंपा जाएगा।
फिर एक-दो दिन बाद में या जब भी उन्हें समय मिलेगा, वे राजस्थान आकर स्क्रीनिंग कमेटी की फाइनल मीटिंग करेंगे। फिर इस मीटिंग के बाद वे केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में इसे लेकर आएंगे। सीईसी की बैठक होने के बाद पार्टी अलाकमान लिस्ट जारी कर देगा।
ये भी पढ़ें: फोन टैपिंग मामला: सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा क्राइम ब्रांच के सामने पेश, कल हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
डोटासरा ने इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- लिस्ट 41 की आई है, लेकिन 82 नाराज हो गए हैं। दरअसल, बीजेपी की लिस्ट आने के बाद कुछ नेता नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें वसुंधरा गुट के नेताओं का टिकट काटा गया है। पार्टी ने अब डैमेज कंट्रोल करने के लिए कमेटी का गठन करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में 1 चरण में होंगे चुनाव, 5.26 करोड़ वोटर्स और 200 विधानसभा सीटें, महिला वोटरों की संख्या बढ़ी
टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में अशांति की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- डैमेज कंट्रोल के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम का नेतृत्व राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कर रहे हैं। मैंने भी 8-10 लोगों से बात की है। हम हर दिन समीक्षा करते हैं। जो भी डैमेज कंट्रोल करना होगा हम करेंगे। ये सभी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। जब ये टिकट मांग रहे थे तो एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। अब जब टिकट आवंटित हो गए हैं तो हर कोई उन्हें जिताने में जुट जाएगा। बता दें कि राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि नतीजे अन्य चार राज्यों के साथ 3 दिसंबर को आएंगे। प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
15 mins agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
12 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
13 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines