Rajasthan Election 2023 Congress Candidate List Kota: कांग्रेस ने शनिवार रात को 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस की इस सूची में सीएम अशोक गहलोत 3 सबसे खास सिपहसालार शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ का नाम नदारद था। तीनों ही नेता सितंबर 2022 में हुई बगावत के अगुवा थे। धारीवाल को तो सरकार में नंबर 2 माना जाता है। सीएम गहलोत की आलाकमान के सामने पैरवी को देखते हुए माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें अगली सूची में प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
धारीवाल मजबूरी या मजबुती
सूत्रों की मानें तो सितंबर 2022 में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के समानांतर विधायक दल की बैठक बुलाने वाले शांति धारीवाल से पार्टी हाईकमान नाराज है। हालांकि हाईकमान से इस बात से भी वाकिफ है कि सीएम गहलोत शांति धारीवाल के प्रबल समर्थक है। ऐसे में हाईकमान उन्हें दरकिनार नहीं कर सकता। लेकिन गाहे-बगाहे प्रत्याशी घोषित नहीं कर सीएम और मंत्रियों को संकेत दे रहा है। एक और पहलू जो इसमें सामने आ रहा है वह है विकल्प की कमी। भाजपा की मेवाड़ में जबरदस्त मोर्चेबंदी के सामने कांग्रेस पिछड़ रही है। ऐसे में लग रहा है अगली सूची में पार्टी कोटा से शांति धारीवाल को एक बार फिर मैदान में उतार सकती है।
हाड़ौती में कांग्रेस ने घोषित किए 2 प्रत्याशी
पिछले विधानसभा चुनाव में हाड़ौती की 17 सीटों में पार्टी ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा ने 10 सीटों पर विजय हासिल की थी। सीएम वसुंधरा राजे और स्पीकर ओम बिड़ला के प्रभुत्व वाले इस क्षेत्र में भाजपा से पहले ही बहुत मजबूत हैं। वहीं गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने के बाद पार्टी ने मेवाड़ राजपरिवार के विश्वराज सिंह को पार्टी में शामिल कराकर बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी ने अब तब हाड़ौती की 17 में से 2 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं।
इन सीटों पर कभी पराजित नहीं हुई भाजपा
पार्टी ने पहली सूची में हिंडौली से मंत्री अशोक चांदना और दूसरी लिस्ट में गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को अंता से उम्मीदवार बनाया है। बात करें कोटा की तो कोटा में पार्टी पिछले तीन चुनावों से नईमुद्दीन गुड्डू को टिकट दे रही है वहीं एक बार उनकी पत्नी को भी टिकट दिया था। तीनों ही बार कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ा। वहीं कोटा उत्तर विधानसभा में मुस्लिमों की संख्या अधिक है लेकिन सेफ सीट होने की वजह से पार्टी यहां से शांति धारीवाल को उम्मीदवार बनाती आई है। वहीं कोटा दक्षिण, रामगंजमंडी, लाडपुरा की सीटों पर भाजपा लगातार जीत दर्ज करती आई है।
सांगोद में हार सकती है कांग्रेस
वहीं कोटा की सांगोद विधानसभा से भी कांग्रेस के लिए मुश्किलें सामने आने वाली है। यहां कांग्रेस के वर्तमान विधायक और सीएम गहलोत के विरोधी रहे भरत सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। सांगोद सीट से यह प्रचलन में रहा है यहां एक बार बीजेपी तो एक बार कांग्रेस को जीत दर्ज करती रही है। ऐसे में भरत सिंह के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस में कई उम्मीदवार सामने आ गए हैं। वहीं पार्टी को भरत सिंह के चुनाव नहीं लड़ने सीट गंवाने का डर भी है।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
21 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines