Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में बीजेपी अब तक प्रदेश में दो बड़े आयोजन कर चुकी है। पहला ‘जनाक्रोश अभियान’ जिसमें पूरे राजस्थान में जनसभाएं की गई थी और दूसरा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं का फेल कार्ड जारी किया था। इसी क्रम में बीजेपी अब राजस्थान में 3 परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। ये यात्रा प्रदेश के तीन अलग-अलग स्थानों से निकाली जाएगी।
प्रमुख मंदिरों से शुरू होगी रथ यात्राएं
भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी ने परिवर्तन यात्रा का रूट और समय और स्थान को अंतिम रूप दे दिया है। योजना के अनुसार पार्टी की प्रदेश इकाई के तीन बड़े नेता इन यात्राओं में रथ पर सवार होकर पूरे राजस्थान काे साधने का प्रयास करेंगे। तीन यात्राएं प्रदेश के तीन अलग-अलग क्षेत्रों से रवाना होगी। इसके साथ ही ये यात्राएं उस क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों से शुरू होगी। एक रथ यात्रा पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, दूसरे रथ पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और तीसरे पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर शामिल होगी।
पीएम मोदी की सभा के साथ समाप्त होगी रथ यात्राएं
भाजपा की ये तीनों रथायात्राएं 25 अगस्त से शुरू होगी और 15-20 सितंबर के आसपास समाप्त होगी। तीनों यात्राओं की समाप्ति राजधानी जयपुर में होगी। जहां पीएम मोदी जयपुर के अमरूदों के बाग मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम इससे पहले भी कई बार इस जगह पर रैली कर चुके हैं। इस संबंध में पीएम मोदी से समय मांगा गया है। पीएम मोदी की सभा का समय तय होते ही पार्टी तीनों रथयात्राओं का रूट जारी कर देगी।
पूर्वी राजस्थान पर फोकस
बीजेपी इस बार के चुनाव में पूर्वी राजस्थान पर विशेष फोकस कर रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी जयपुर, धौलपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, करौली जिलों की तीन चैथाई सीटें हार गई थी। इसी को ध्यान में रखकर पार्टी ने तीनों रथयात्राओं की शुरूआत पूर्वी राजस्थान से करने का फैसला किया है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines