Rajasthan: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री से 5 किलो 829 ग्राम गोल्ड जब्त किया है। यात्री दुबई की फ्लाइट से जयपुर आया था। जानकारी के अनुसार विभाग ने यह कार्रवाई शुक्रवार को की थी। कार्रवाई के बाद यात्री को कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विभाग ने 5 यात्रियों से की पूछताछ
विभाग के अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को दुबई से आई एक फ्लाइट में मुखबिर से मिली सूचना के आधार 5 यात्रियों को डिटेन किया गया। टीम द्वारा पांचों यात्रियों की सघनता से जांच की गई। जांच में एक यात्री के पास से मिक्सी में 5 किलो 829 ग्राम सोना मिला। जब्त किए गए सोने की बाजार कीमत 3 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। विभाग ने यात्री को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विभाग के अनुसार पकड़ा गया यात्री सीकर का रहने वाला है। आरोपी पहले भी कई बार दुबई की यात्रा कर चुका है।
जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार पकड़ा जा रहा तस्करी का सोना
22 जुलाई को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 20 लाख का सोना पकड़ा। जब्त किए गए सोने का वजन 318 ग्राम था। यह यात्री एयर इंडिया की उड़ान से दुबई से जयपुर आया था। विभाग को उसके पास से सोने के 36 स्क्रू सूटकेस में कसे मिले। इसके अलावा पैसेंजर के मुंह से भी 2 पीस जब्त किए गए।
26 मई को कस्टम ने जयपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया था। जो एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झाेंककर बच निकला। लेकिन यात्री को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सोने की कीमत 1.40 करोड़ रुपए थी। आरोपी ये सोना एक राॅड में छुपाकर लाया था।
27 मई को भी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से 1 किलो से अधिक सोना पकड़ा। आरोपी यात्री ये सोना इनर वियर और जूतों में छुपाकर लाया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines