Rajasthan News: टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम में राजस्थान की प्रिया पूनिया की भी एंट्री हो गई है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। टीम चयन होने के बाद से ही प्रिया के परिवार में खुशी का माहौल है।
राजस्थान के चूरू की रहने वाली है प्रिया
बता दें कि प्रिया पूनिया राजस्थान के चुरू जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म 6 अगस्त 1996 को हुआ था। कोविड कॉल में उनकी मां का निधन हो गया था। लेकिन इन परिस्थितियों में भी प्रिया ने अपना फोकस बनाए रखा और वह टीम इंडिया में शामिल होने में सफल हो गई। प्रिया के पिता सुरेंद्र पूनिया भारतीय सर्वेक्षण विभाग में काम करते हैं। टीम में सिलेक्शन होने के बाद प्रिया को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।
प्रिया के पिता सुरेंद्र पूनिया ने अपनी बेटी का टीम इंडिया में सिलेक्शन होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि हम सब को पूरी उम्मीद है कि बांग्लादेश के साथ होने वाले मैच में प्रिया शानदार परफॉर्म करेगी। प्रिया ना सिर्फ अपने बल्ले से ढेरों रन निकलेंगे और वह राजस्थान का नाम रोशन करेगी।
पिता ने विराट कोहली के नाम से क्रिया प्रेरित
बता दें कि दो साल पहले जब प्रिया की मां का कोरोना के चलते निधन हो गया था। तो वह क्रिकेट से दूर हो रही थी। लेकिन उसकी मां चाहती थी कि वह बड़ी क्रिकेटर बने। ऐसे में प्रिया के पिता ने उनसे प्रेरित किया कि जब विराट कोहली के पिता का निधन हो गया था, तब भी वह रणजी खेलें थे। इसलिए यह वक्त तुम्हारे लिए कठिन हो सकता है। लेकिन मजबूत होकर खेलना जारी रखों। जिसके बाद प्रिया ने पूरी मेनहत की और उसका सिलेक्शन टीम इंडिया में हुआ।
प्रिया के पिता सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि 2 साल पहले प्रिया की मां सरोज कोरोना संक्रमण के कारण हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मौत से पहले प्रिया को उनकी मां ने वॉट्सऐप मैसेज किया था कि वह इंग्लैंड टूर को न छोड़ें और टीम के साथ जुड़ें।
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines