Rajasthan Congress: कांग्रेस 24 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले 2 दिन में फाइनल एक्सरसाइज शुरू हो जाएगी। अधिवेशन से पहले जिलाध्यक्षों की पहली सूची आएगी।
उन्होंने आगे कहा कि अभी नामों को लेकर कशमकश चल रही है। अभी लिस्ट तैयार नहीं है और नामों की घोषणा होना बाकी है। रंधावा ने कहा कि इतना तय है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। यानि उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में हम कांग्रेस के ही पुराने लोगों को मौका देंगे।
जातिगत समीकरण का रखा जाएगा ध्यान
रंधावा ने कहा कि जिलाध्यक्षों के नाम तय करते समय जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति जातिगत फैक्टर को देखते हुए होगी। रंधावा ने कहा कि जातिगत फैक्टर और कांग्रेस का डीएनए हमारे लिए बड़ा फैक्टर होगा। बता दें कि राजस्थान में 42 जिलाध्यक्ष घोषित करने वाली है। इसमें से लगभग 35 जिलाध्यक्ष कांग्रेस नए नियुक्त कर सकती है।
हो सकता है बवाल
राजस्थान में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। राजस्थान में खींचतान और गुटबाजी चरम पर है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक-दूसरे पर अप्रत्यक्ष रूप से हमलावर हैं। ऐसे में इन नियुक्तियों में भी इस खींचतान के चलते सियासी बवाल होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
20 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
21 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines