Rajasthan CM face Vasundhara Raje JP Nadda Meeting: राजस्थान में सीएम फेस तय करने के लिए भाजपा ने तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और विनोद तावड़े महासचिव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। तीनों पर्यवेक्षक राजधानी जयपुर में विधायक दल की बैठक में सीएम कैंडिडेट के नाम ऐलान करेंगे। इस बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राजस्थान में ऐसा पहली बार हो रहा है चुनाव परिणाम आने के 5 दिन बाद भी सीएम के नाम का ऐलान हो पाया है।
राजनीति में अक्सर नेताओं की बयानों से ज्यादा उसकी बाॅडी लैंग्वेज ज्यादा मायने रखती है। इसके जरिये नेता के हाव-भाव से समझा जा सकता है कि आलाकमान से हुई मुलाकात का रिजल्ट उसकी उम्मीदों के मुताबिक रहा या नहीं। वसुंधरा ने जेपी नड्डा से करीब 80 मिनट तक मुलाकात की। आइये जानते हैं वसुंधरा की जेपी नड्डा से मुलाकात के क्या मायने हैं।
रिजाॅर्ट पाॅलिटिक्स का विधायक ने किया खंडन
मुलाकात के बाद जब वसुंधरा के नड्डा के घर निकलीं तो उनके चेहरे पर शिकन की बजाय खुशी थी। क्योंकि वसुंधरा पार्टी का राज्य में अहम चेहरा है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी ने चुनावों में 115 सीटें जीती। परिणाम घोषित होने के अगले दिन ही वसुंधरा ने जयपुर स्थित आवास पर पार्टी के करीब 47 विधायकों से मुलाकात की थी। इसे वसुंधरा का बड़ा सियासी कदम माना जा रहा था। दिल्ली में आला नेताओं की बैठकों के बीच वसुंधरा का विधायकों से मिलना एक बड़े मैसेज की तरह था।
मुस्कुराहट के क्या हैं मायने
विधायकों से मुलाकात के बाद वसुंधरा ने कोई बयान नहीं दिया। इस बीच वसुंधरा के पुत्र और सांसद दुष्यंत पर विधायकों की बाड़ेबंदी का आरोप लगा। इस पर अंता से विधायक कंवरलाल मीणा ने डिटेल्ड स्टेटमेंट जारी कर कहा कि झालावाड़-बारां के विधायक जयपुर के एक होटल में इसलिए आकर रूके थे ताकि वे राज्य इकाई के नेताओं से मिल सके। इसमें रिजाॅट पाॅलिटिक्स जैसी कोई बात नहीं थी। हालांकि वसुंधरा की नड्डा से मुलाकात के दौरान उनके पुत्र दुष्यंत भी उनकेे साथ थे। सियासी जानकारों की माने तो बैठक काफी सकारात्मक रही। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वसुंधरा एक बार फिर सीएम बन सकती है हालांकि उनके अलावा 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः भाजपा ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
नड्डा के घर से निकलने के बाद मीडिया ने जब वसुंधरा से उनकी मुस्कुराहट का कारण पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और अपने बेटे दुष्यंत के साथ बैठकर निकल गईं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने राजस्थान के लिए सीएम पद का ऐसा फाॅर्मूला निकाला है जिसे लेकर वसुंधरा राजे खुश हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines