Rajasthan By Election 2024: बीजेपी ने राजस्थान उप चुनाव के लिए बांसवाड़ा की चौरासी सीट पर कारीलाल ननोमा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से बीजेपी ने पूर्व मंत्री सुशील कटारा का टिकट काट दिया है। ननोमा फिलहाल सीमलवाड़ा पंचायत समिति के प्रधान हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कंाग्रेस के महेश रोत और बीएपी के अनिल कटारा से होगा। बता दें कि प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
4 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
प्रदेश में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें 4 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला होना है। जबकि 3 सीटों पर क्षेत्रीय क्षत्रपों के कारण मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। बता दें कि झुंझुनूं सीट से बीजेपी ने राजेंद्र भांबू, को कांग्रेस से अमित ओला को टिकट दिया है। जबकि रामगढ़ से बीजेपी ने सुखवंत सिंह को तो कांग्रेस ने आर्यन खान को, दौसा से बीजेपी ने किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को तो कांग्रेस ने डीडी बैरवा को प्रत्याशी घोषित किया है।
ये भी पढ़ेंः UP By Election 2024: BJP की लिस्ट जारी, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव?
तीन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
वहीं खींवसर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी का अच्छा प्रभाव है। ऐसे में बीजेपी ने यहां से रेवंतराम डांगा को, कांग्रेस ने रतन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि RLP ने एक बार फिर नारायण बेनीवाल पर भरोसा जताया है। देवली उनियारा सीट से बीजेपी ने राजेंद्र गुर्जर को तो कांग्रेस ने केसी मीणा को प्रत्याशी बनाया है। सलूंबर से बीजेपी ने दिवगंत विधायक की पत्नी शांता देवी को, कांग्रेस ने रेशमा मीणा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर स्थानीय पार्टी बीएपी का प्रभाव है। ऐसे में इस सीट पर भी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वहीं चौरासी सीट पर कांग्रेस ने महेश रोत को उतारा है। यहां पर भी विधायक से सांसद बने राजकुमार रोत की पार्टी का बड़ा प्रभाव है। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार रोत ने बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों को धूल चटाते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र NDA में दरार, सीट बंटवारे को लेकर अजित पवार नाराज, शाह ने बुलाई बैठक
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines