Rajasthan BJP list: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि राजस्थान में 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है।
सांसद नरेंद्र कुमार को मांडवा, दीया कुमारी को विद्याधर नगर, बालकनाथ को तिजारा, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर और सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से टिकट दिया गया है।
वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा और सांचौर से देवजी पटेल को मैदान में उतारा गया है। बस्सी से रिटायर्ड IAS चंद्रमोहन मीणा को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 हेतु उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 1 अक्टूबर को हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: राजस्थान : कांग्रेस 16 अक्टूबर से शुरू करेगी चुनाव प्रचार, प्रदेश में फिर गूंजेगा ERCP का मुद्दा
गोविंद सिंह डोटासरा के सामने सुभाष महरिया!
गंगानगर से जयदीप बिहाणी, भादरा से संजीव बेनीवाल, डूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत, सुजानगढ़ से संतोष मेघवाल को टिकट दिया गया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी के नाम शामिल नहीं हैं। विद्याधर नगर (जयपुर) से नरपत सिंह राजवी की जगह सांसद दीया कुमारी और झोटवाड़ा (जयपुर) से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत की जगह राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा गया है। वहीं पिछले साल हुए विधानसभा उपचुनाव में सहाड़ा (भीलवाड़ा) से मैदान में उतारे गए रतनलाल जाट का टिकट काटा गया है। बीजेपी ने इस बार लादूलाल पितलिया पर भरोसा जताया है। पितलिया उपचुनाव में बागी हो गए थे, लेकिन पार्टी की समझाइश के बाद उन्हें नाम वापस ले लिया था।
लिस्ट में खास सीकर के पूर्व सांसद सुभाष महरिया का नाम है। उन्हें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने उतारा गया है। महरिया पहले बीजेपी से कांग्रेस में चले गए थे। हाल ही में भाजपा में उनकी वापसी हुई है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में 1 चरण में होंगे चुनाव, 5.26 करोड़ वोटर्स और 200 विधानसभा सीटें, महिला वोटरों की संख्या बढ़ी
राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव
बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार सुबह ही देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। वहीं मिजोरम में 7 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार घर-घर जाकर वोटर लिस्ट तैयार की गई है। पांच राज्यों में 60 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। मतदाताओं की संख्या 16 करोड़ 14 लाख रहेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=zocHIQ061Do
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
6 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
7 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines