Rajasthan Assembly Session: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार मानसून सत्र में मिनिमम इनकम गांरटी बिल पेश करने जा रही है। शुक्रवार को सरकार इसे विधानसभा में पेश करेगी। सरकार का दावा है कि इस बिल के प्रभावी हो जाने के बाद प्रदेश के सभी परिवारों को साल में न्यूनतम 125 दिन का रोजगार मिलेगा। बिल का नाम महात्मा गांधी मिनिमम इनकम गारंटी योजना रखा गया है।
ये हैं बिल के मुख्य प्रावधान
बिल के प्रावधानों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी परिवारों को मनरेगा के तहत 125 दिन का रोजगार मिलेगा। वहीं शहरी परिवारों को गारंटी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश में रहने वाली अलग-अलग जनजाति परिवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इसके साथ विशेष परिस्थिति वाले दिव्यांग या विधवा को 1 हजार रूपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही हर साल पेंशन में 125 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। कल यानि 21 जुलाई को यह बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा।
कानून लाने वाला पहला राज्य बनेगा प्रदेश
वहीं कांग्रेस का दावा है कि सामाजिक सुरक्षा के लिए ऐसा कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य होगा। बता दें कि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। सीएम ये दावा कर रहे हैं कि इस बार के विधानसभा चुनाव रिवाज बदलेगा और 25 साल बाद प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
17 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
20 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines