राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र जारी है। होली के अवकाश के बाद जब राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो पहला प्रश्न पूछने के लिए उठे बीजेपी के पहली बार के विधायक रेवंत राम डांगा ने सबको राम-राम कहकर अपनी बात करनी शुरू की और उन्होंने होली की बधाइयां दी। जब वे राम-राम कर रहे थे, तो विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने उन्हें टोक दिया और कहा, “आप तो सीधे प्रश्न पूछिए।” इसके बाद रेवंत राम डांगा ने होली की राम-राम कही और सवाल नंबर 420 कहा, तो इस संख्या को सुनते ही स्पीकर वासुदेव देवनानी समेत विधानसभा में मौजूद सभी विधायकों की हंसी छूट गई।
बता दें, सदन में राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक 2025 पेश किया जा रहा है। यह विधेयक कैबिनेट पहले ही पारित कर चुकी है। आज उद्योग विभाग, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, जल संसाधन विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास विभाग और ऊर्जा विभाग से संबंधित सवाल-जवाब हो रहे हैं।
सदन में लगेंगी याचिकाएं
हड़ौता चारा मंडी के टेंडर में अनियमितताओं के जांच करने के संबंध में विधायक डॉ. शिखा मील बराला याचिका लगाएंगी। वहीं, विधायक अर्जुन लाल नगर कपासन के ग्राम भादसौड़ा में तोड़ी गई पानी की टंकी को फिर से बनाने के संबंध में एक याचिका लगाएंगे। इसके अलावा विधायक संजीव कुमार भादरा में PWD का अधिशासी अभियंता खोले जाने के संबंध में याचिका लगाएंगे। विधायक डॉ. रितु बनावत बयाना के उपखंड मुख्यालय रूपवास में एडीजे तथा एसीजेएम कोर्ट की स्थापना करने के लिए एक याचिका लगाएंगी।
ये भी पढ़ें- राजस्थान बजट सत्र में आज ये प्रस्ताव होंगे पारित, जानें चौथे चरण में आज क्या-क्या होगा
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
13 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines