Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक हैं, जिसको लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने रविवार को कहा कि राजस्थान में चुनाव तैयारियों के लिए सभी राजनीतिक दलों, केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन (enforcement) एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया है।
राजनीतिक दलों से की मुलाकात
राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, पिछले दो दिनों में हमने सभी राजनीतिक दलों-राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों से मुलाकात की और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की है।
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध
आगे उन्होंने बताया कि हमने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों डीएम, एसपी, आईजी, कमिश्नर के साथ समीक्षा की। राजीव कुमार ने आगे कहा कि हम राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, सभी को स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर जाना चाहिए।
5 राज्यों में होने हैं चुनाव
बता दें कि मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 2023 के विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान में 200 विधानसभा सदस्य हैं, बहुमत के लिए 101 सीटों की आवश्यकता होगी। पिछली बार के चुनाव में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जिसने बहुमत से एक सीट कम 100 सीटों पर जीत दर्ज की थीं वहीं भाजपा को 73 सीटें हासिल हुई थीं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
20 hrs agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
1 day ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
1 day agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
2 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
5 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
7 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
11 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines