Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 199 सीटों पर शनिवार को विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। इसके बाद चुनाव से जुड़ी कई रोचक जानकारियां सामने आ रही है। शनिवार का संपन्न हुए चुनाव में 199 में से 117 सीटें ऐसी है जहां वोटिंग प्रतिशत में भारी इजाफा हुआ है। वहीं 82 सीटें ऐसी हैं जहां पिछली बार की तुलना में कम वोटिंग हुई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है।
जिन सीटों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है वे सीटें कड़े मुकाबले और धु्रवीकरण वाली है। कांग्रेस के विधायकों वाली 55 प्रतिशत सीटों पर वोटिंग बढ़ी है यानि यहां जनता कांग्रेस के विधायकों से नाराज है। वहीं भाजपा के विधायकों वाली 67 प्रतिशत सीटों पर वोटिंग गिरी है इसका मतलब यह है कि यहां जनता चाहती है भाजपा के विधायक पुनः जीतकर आए या जीते।
इन 12 सीटों पर 4 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग
इस बार 12 सीटें ऐसी है जहां 2018 के चुनाव की तुलना में 4 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है। इसमें गंगापुर में 5.79 प्रतिशत, धौलपुर में 5.54 प्रतिशत, पीपल्दा में 4.51 प्रतिशत, चैरासी में 4.30 प्रतिशत, खंडेला में 4.08 प्रतिशत, तिजारा में 4.03 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं किशनपोल में 5.09 प्रतिशत, राजाखेड़ा में 4.34 प्रतिशत, आसपुर में 07.1 प्रतिशत, मांडल में 4.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इन 11 सीटों पर 3 प्रतिशत की वृद्धि
अजमेर उत्तर, नोहर, देवली-उनियारा, भीम, नगर, मालपुरा,सपोटरा, हवामहल, शिव शामिल हैं।
42 सीटों पर एक प्रतिशत से कम वृद्धि
बायतु, गोगुंदा, जहाजपुर, सिविल लाइंस , सहाड़ा , किशनगढ़बास, बामनवास, लालसोट, सीकर, सुमेरपुर, शाहपुरा (जयपुर), लाडपुरा, उदयपुर , कोटा उत्तर, लूणकरणसर, रामगंजमंडी, सांचौर, निंबाहेड़ा, पुष्कर, डग, पोकरण, सिरोही, डीग-कुम्हेर, मंडावा, मारवाड़ जंक्शन, परबतसर, रानीवाड़ा, बागीदौरा , सरदारशहर, ओसियां , बीकानेर पश्चिम, चित्तौड़गढ़, मांडलगढ़, वल्लभनगर , खेतड़ी,खाजूवाला, भीलवाड़ा, कुंभलगढ़, कठूमर , घाटोल, अंता, बेगूं की सीटें शामिल हैं।
22 सीटों पर 2 प्रतिशत से अधिक वृद्धि
फुलेरा,धरियावद, सवाई माधोपुर, केकड़ी, सूरसागर, सलूंबर, करौली, कोटा दक्षिण, डूंगरपुर, किशनगढ़, नवलगढ़, कुशलगढ़, हिंडोली, विद्याधर नगर, डूंगरपुर, ब्यावर, सागवाड़ा विराटनगर, नाथद्वारा सीटें शामिल हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
8 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
9 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
12 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines