Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आए पीएम मोदी ने भीलवाड़ा की सभा में राजेश पायलट का जिक्र छेड़कर सियासत गरमा दी। पीएम ने कहा कि गांधी परिवार से अदावत की सजा आज उनका बेटा भुगत रहा है। इस पर सचिन पायलट ने कहा कि पीएम मोदी का बयान तथ्यों से परे हैं। पीएम मोदी इससे पहले भी कई बार सीताराम केसरी, नरसिम्हा राव के बहाने गांधी परिवार पर निशाना साधते रहे हैं। जानें राजेश पायलट के साथ ऐसा क्या हुआ जिसका जिक्र पीएम मोदी ने भीलवाड़ा की चुनावी सभा में किया।
कांग्रेस ने दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट हमेशा से मुद्दों को लेकर पार्टी और सरकार से अलग स्टैंड रखते थे। उन्होंने कई बार पार्टी स्टैंड के इतर अपनी राय रखी लेकिन पार्टी को कभी अलविदा नहीं कहा। राजीव गांधी की सलाह वे राजनीति में आए थे। 1980 में पहली बार चुनाव लड़ा और भरतपुर से लोकसभा के सांसद बने। 1984 में दौसा संसदीय सीट से लगातार चुनाव जीते। इसके बाद 1991 की नरसिम्हा राव की सरकार में राजेश पायलट को आतंरिक सुरक्षा और संचार मंत्री बनाया गया। 2 हजार के दशक में तांत्रिक चंद्रास्वामी की पहुंच पीएम नरसिम्हा राव सरकार तक थी क्योंकि राव उन्हें आध्यात्मिक गुरु मानते थे।
परिवारवाद को लेकर साधा निशाना
जब नरसिम्हा राव की सरकार पर घोटाले के आरोप लगे तो उसमें चंद्रास्वामी का नाम भी सामने आया। इसके बाद उनका नाम राजीव गांधी हत्याकांड से भी जुड़ा। हालांकि पीएम के करीबी होने के कारण उन पर एक्शन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पायलट ने उन पर जांच बैठा दी क्योंकि वे आंतरिक सुरक्षा मंत्री थे जिसके बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। हालांकि पीएम मोदी ने जिस घटना का जिक्र किया वो साल 2000 की है। दस साल बाद सोनिया गांधी राजनीति में सक्रिय हो गईं। सीताराम केसरी को हटाकर सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाने की कवायद शुरू हो गई। तब पीए संगमा और राजेश पायलट जैसे नेताओं ने खुलकर परिवावाद का विरोध किया था। इसके बाद शरद पवार और पीए संगमा को पार्टी से निकाल दिया गया। ऐसे में पायलट पार्टी में अकेले पड़ गए।
इसके बाद सोनिया गांधी ने नामांकन भरा लेकिन उन्हें चुनौती मिली जितेंद्र प्रसाद से जोकि उस समय यूपी के शाहजहांपुर से सांसद थे और अभी फिलहाल उनके बेटे जितिन प्रसाद योगी सरकार में मंत्री हैं। हालांकि यह चुनाव वे हार गए।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
14 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines