Rajasthan Assembly Election 2023 Protest Against BJP Candidate Alwar: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे प्रत्याशियों की घोषणा हो रही है उसके साथ बगावत के सुर भी तेज हो रहे हैं। अब ताजा मामला अलवर से है। भाजपा ने पहली सूची में अलवर से बाबा बालकनाथ को तिजारा सीट से प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद इसी सीट से दावेदारी कर रहे मामन सिंह ने विद्रोही तेवर दिखाए। यही हाल थानागाजी सीट का है। यहां से पार्टी ने पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना को टिकट दिया था। लेकिन इस सीट से दावेदारी रोहिताश घांघल से बगावत का बिगुल फूंक दिया।
रोहितलाश घांघल भाजपा की युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा के प्रभारी रहे हैं। फिलहाल वे पार्षद हैं। बुधवार को उन्होंने भतृहरि बाबा मंदिर में धोक दी और चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। बता दें के घांघल इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर चुके हैं। इससे पहले हेम सिंह का जब 2018 में टिकट कटा तो वे भी बागी होकर चुनाव लड़े थे।
घांघल और बानसूर में बागियों ने दिखाए तेवर
रोहिताश घांघल ने कहा कि एक ही व्यक्ति को बार-बार टिकट देना गलत है। उन्होंने पिछली बार पार्टी को गलत शब्द भी बोले थे। उनके बेटे पर मारपीट और रेप का आरेाप है। इस सीट पर कांति मीणा और हेमसिंह ही बार-बार विधायक बनते आये हैं। ऐसे में इस बार क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। जनता ने तय किया है वह इस बार चुनाव लड़े इसलिए मैं दावेदारी पेश करूंगा। वहीं बानसूर सीट पर पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा ने बगावत कर दी है। 2018 के चुनाव में जब उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय मैदान में उतरे और चुनाव हार गए। वहीं इस बार भी वे भाजपा में वापसी की कोशिशों में जुटे थे लेकिन जब वापसी नहीं हुई तो अब वे आजाद समाज पार्टी के चिन्ह पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।
मुंडावर सीट से कांग्रेस में बगावत
वहीं उधर कांग्रेस में मुंडावर सीट पर बगावत की खबरें हैं। पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की पुत्रवधु अंजलि यादव ने टिकट की दावेदारी की थी। टिकट नहीं मिलने पर अंजलि ने मुंडावर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि अलवर में विधानसभा की 11 सीटें हैं। भाजपा ने अब तक 6 सीटों पर तो कांग्रेस ने 4 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines