Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। ऐसे में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जालोर के जिला कलेक्टर ने अनुठी पहल की है। कलेक्टर निशांत जैन ने जालोर जिले से बाहर रहने वाले प्रवासियों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु कुमकुम पत्रिका डिजाइन की है। इस पत्रिका को डिजिटल तरीके से प्रवासी मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है ताकि चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान कर सके। जिस प्रकार विवाह की पत्रिकाएं प्रकाशित करवाई जाती है ठीक उसी तरह से यह पत्रिका डिजाइन की गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले 23 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन इस दिन प्रदेश में हजारों शादियां हो रही है ऐसे में चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया था।
जालोर जिले से करीब डेढ़ लाख प्रत्याशी बाहर रहते हैं। विशेष दक्षिण भारतीय राज्यों में। इस कारण अक्सर जालौर जिला मतदान प्रतिशत में अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ जाता है। 2013 के विधानसभा चुनाव में 74.3 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं 2018 में 75.1 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का उपयोग किया। वहीं जालोर की बात करें तो यहां 2018 में मात्र 69.72 फीसदी लोगों ने वोट डाला। इसी के तहत डिजिटल कुमकुम पत्रिका भेजकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इन सीटों पर होता है कम मतदान
जालोर में विधानसभा की पांच सीटें हैं। यहां रानीवाड़ा और जालोर को छोड़कर शेष तीन विधानसभा आहोर, सांचौर और भीनमाल में कम मतदान हुआ। 2018 में सांचौर में 61.88 प्रतिशत, जालोर में 61. (https://www.topskitchen.com) 39 और भीनमाल में 66.24 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। इस कारण जिले का औसत मतदान भी काफी कम रहा। ऐसे में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रकार की पहल की है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
18 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
19 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines