Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिंग में 2 दिन का समय शेष है। कल शाम 5 बजे के बाद चुनावी शोर भी थम जाएगा। इस बीच हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने जयपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। राजस्थान में कांग्रेस की लहर है। गहलोत सरकार ने पिछले 5 साल में हर क्षेत्र में काम किया है। वहीं उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस ओर से सिर्फ घोषणाएं होती है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि तीन राज्यों में पिछली बार जनता ने हमारे समर्थन में बहुमत दिया। हमारी सरकार बनते ही हमनें तीनों राज्यों में कर्जमाफी का ऐलान कर दिया। इस बार गहलोत सरकार ने उपलब्धियों के मामले में अपने ही रिकाॅर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार बनने के बाद चिंरजीवी योजना में 50 लाख तक का इलाज फ्री में किया जाएगा। गांव में रहने वाले गरीब के लिए तो यह बड़ी बात होगी। हमने घोषणा पत्र में ऐलान किया है कि हमारी सरकार बनते ही हम MSP पर कानून बनाएंगे।
15 लाख अभी तक खातों में नहीं आए
ओपीएस को लेकर राज्यसभा सांसद ने कहा कि हमनें हिमाचल में वादा किया था और सरकार बनते ही उसे लागू कर दिया। छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीद रहे हैं। अब हमनें राजस्थान में तय किया है कि यहां भी ऐसे ही खरीद शुरू की जाएगी। इस गोबर से हम वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाएंगे जो कि बाजार में 10 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से हर व्यक्ति दुखी है। 2021 तक उन्होंने पक्के मकान का वादा किया था। अब तक सभी के खातों में 15 लाख रुपये नहीं आए। भाजपा में सीएम फेस को लेकर भी लड़ाई है। लेकिन यहां गांरटी दी जा रही है। पता नहीं इनकी गारंटियों को कौन पूरा करेगा?
क्रिकेट से जुड़े सवालों के जवाब यहां नहीं देंगे
राहुल गांधी के जालोर में पीएम मोदी को पनौती कहने वाले बयान को लेकर कहा कि किक्रेट से जुड़े सवाल का जवाब वे राजनीतिक मंच के जरिए नहीं देते हैं। वहीं भाजपा के करप्शन के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि उनको भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वे ही भ्रष्टाचार की जड़ है। हमारे पास पूरी लिस्ट है कि कैसे-कैसे करप्ट लोगों को मंत्री बनाकर बड़े पद दिए गए।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
19 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines