Rajasthan Assembly Election 2023 Congress Leader Join BJP: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समर्थक नेता सुरेश मिश्रा और जयपुर के पूर्व जिला कलेक्टर अतर सिंह नेहरा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान कार्यक्रम में सुरेश मिश्रा ने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था तो काफी तंग आ गया था। कांग्रेस जिस तरह से बार-बार सनातन के खिलाफ बयान दे रही थी उससे मैं काफी परेशान हो गया था। उन्होंनें कहा कि ब्राहाणों की हत्या हो रही है।
तुष्टिकरण की पराकाष्ठा
इसके अलावा सुरेश मिश्रा ने कहा कि जयपुर में रामगंज हत्याकांड के दौरान 50 लाख रुपये का चेक दिया गया था। जो कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति को साबित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने दिल से इसे स्वीकार नहीं किया और इसलिए मैं आज भाजपा में शामिल हो गया है।
पुष्कर में नसीम अख्तर का विरोध
वहीं उधर पुष्कर विधानसभा से नसीम अख्तर को टिकट देने के बाद से उनका विरोध शुरू हो गया है। पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती ने कांग्रेस आलाकमान से टिकट बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे टिकट नहीं बदले जाने पर निर्दलीय ताल ठोकेंगे। बता दें कांग्रेस के टिकट पर बाहेती साल 2003 में विधायक रहे चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने नसीम अख्तर को पुष्कर से तीसरी बार प्रत्याशी नहीं बनाया है। हालांकि दोनों ही चुनावों में भाजपा के सुरेश रावत से हार झेलनी पड़ी।
बता दें कि प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी क्रम में कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी से जुड़े कई नेताओं ने भाजपा का थामन दामा था।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines