राजस्थान विधानसभा की आज की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ सुबह 11 बजे शुरू होगी। आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से जुड़े विभाग के सवाल आएंगे। इसके अलावा चिकित्सा, संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति, पशुपालन एवं डेयरी और वन विभाग से संबंधित सवालों के जवाब होंगे। विधायकों को मंत्रियों की जवाब के बाद अपने सवालों से ही जुड़े दो पूरक प्रश्न पूछने की इजाजत मिलेगी।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे कई विधायक
इसके अलावा सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी आएंगे। विधायक कैलाश वर्मा राजस्थान राज्य सहकारी बैंक के सेवानिवृत कार्मिकों को देय, परिलाभ के भुगतान में विलंब से उत्पन्न स्थिति के संबंध में सहकारिता मंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे। सदन में दूसरा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधायक भागचंद टांकड़ा करेंगे । इसमे प्रदेश में फल सब्जियों सहित खाद्य वस्तुओं में मिलावट के कारण फैल रही की बीमारियों के संबंध में
चिकित्सा मंत्री का करेंगे ध्यानाकर्षित किया जाएगा।
तीसरा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधायक पूसाराम गोदारा लेकर आएंगे। जो की अपने निर्वाचन क्षेत्र रतनगढ़ में लंबे समय से आबादी विस्तार के अनुरूप और कृषि भूमि को आवासीय भूमि में नियमन नहीं होने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे। इसके अतिरिक्त सदन में विधायक अर्जुन लाल जीनगर एक याचिका लगाएंगे। जिसमें वे कपासन में पेयजल की टंकियाें के पुनर्निर्माण के संबंध में अपनी बात रखेंगे।
विधायकों ने लगाई याचिका
विधायक गुरुवीर सिंह लालगढ़ जाटान में हैंडबॉल एकेडमी पुनःस्थापित करने के संबंध में बात कहेंगे। जबकि जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने दो याचिकाएं लगाई हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र आगरा रोड स्थित प्रेम नगर पुलिया के पास पुरानी चुंगी पर एक नवीन पुलिया का निर्माण करने के साथ बघराना, सुमेल एवं विजयनगर में सीवरेज लाइन की स्वीकृति दिलाने के संबंध में दो याचिकाएं लगाई हैं।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में कोचिंग सेंटरों को लेकर आए बिल में क्या-क्या? विपक्ष ने की ये खास मांग
रविंद्र सिंह भाटी उठाएंगे सवाल
इसी तरह विधायक शोभारानी कुशवाह धौलपुर शहर में आर यू आई डीपी के माध्यम से वर्षा जल निकासी परियोजना मंजूर करवाने के संबंध में याचिका लगाएगी। कांग्रेस विधायक मनीष यादव शाहपुरा के उप जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की स्वीकृति दिलाने के संबंध में विधायक डॉ प्रियंका चौधरी बाड़मेर में महावीर नगर चौकी को थाना में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका लगाएगी। बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी विधानसभा क्षेत्र शिव के राजस्व ग्राम पाबूपुरा के कृषकों को मुआवजा दिलाने के संबंध में और विधायक डॉ रितु बनावत बयाना के घाटोली में मेरथा मिल्समा होते हुए यूपी बॉर्डर तक सड़क निर्माण करवाने के संबंध में याचिका लगाया है।
सदन में होंगे विधायी कार्य
राजस्थान सरकार आज सदन में कुछ बिल पेश कर उसे पर चर्चा करवा करवा के उसे पारित करवाने की कोशिश करेगी। इसमें राजस्थान के विश्वविद्यालयो की विधियां संशोधन विधेयक 2025 चर्चा के बाद होगा। इसे उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा सदन में पेश करेंगे।
ये भी पढ़ेंः विधानसभा में अपनी ही सरकार के खिलाफ भड़के विधायक बालमुकुंद आचार्य, स्मार्ट सिटी को लेकर उठाए ये सवाल
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
5 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines